प्यारे (from दीपक)
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
मेरा दिल है एक गुलिस्तां सा
तुम फूल हो, तुम बहारें हो
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
मेरी साँसों में एक समुन्दर है
तुम उसमें बहते धारे हो
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
तुम फलक सी मुझ पर छाई हो
तुम चांद हो , तुम सितारे हो
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
मेरी आंखों में तेरा चेहरा है
मेरी आंखों के तुम नज़ारे हो
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
तेरी धड़कन सुन में लेता हूँ
चाहे बीच कितनी दीवारें हो
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
जी उठेंगे हम तो मर कर भी
जो कह दो तुम हमारे हो
तुम मुझको इतने प्यारे हो
तुम इतने मुझको प्यारे हो
No comments:
Post a Comment